
नर्मदापुरम / NSUI का संकल्प कि हर युवा लगाएगा पौधा, NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे एवं नर्मदापुरम प्रभारी अमन पठान के निर्देश पर नर्मदापुरम भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने हर्ष उइके के नेतृत्व में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पौधरोपड़ किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रितिक चौहान, नगर उपाध्यक्ष हर्ष मलैया, वंश शरद एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे।

