


इटारसी / शहर में आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक के घर का घेराव सम्मानित कांग्रेस जनों द्वारा किया गया। ज्ञात रहे कि पत्रकार द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री से पूछे गए दूषित जल पीने से हुई मोंतो के सवाल के जवाब में मंत्री द्वारा अशोभनीय टिप्पणी की गई । जिसे लेकर आज इटारसी शहर में क्षेत्र के विधायक के घर का घेराव कांग्रेस जन द्वारा किया गया एवं घंटा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। आज सुबह से ही सूरजगंज चौराहा पर कांग्रेस जन एकत्रित हो गए थे । विधायक के घर का घेराव करने वालों में एवं प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेसजन उपस्थित थे। रमेश वामने (पूर्व मंडी अध्यक्ष), वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, नेता प्रतिपक्ष रफतजहाँ सिद्दीकी, नीलम गांधी (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष), पंकज राठौर (पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष), अजय मिश्रा, मयूर जायसवाल, गजानन तिवारी, राजेंद्र सिंह तोमर, राकेश चंदेले, नेहा चावरे महिला कांग्रेस, अमित कापरे, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रेकवार, राजेंद्र गोस्वामी, रजनी कांत सोनकर, प्रतीक मालवीय, चंद्रकांत दुबे, अतुल तिवारी, रामशंकर सोनकर, राहुल दुबे, संजय ठाकुर, धर्मदास मिहानी पार्षद, मुकेश गांधी, संजय धर, अनूप कांचले, लखन राठौर,सोनू बकोरिया, गौतम मीना, मुन्ना सिद्दीकी, पिंकी शर्मा, अमोल उपाध्याय, अनिल बस्तरवार, संतोष मालवीय, शुभम पालिया, दिलीप गोस्वामी, बल्ला यादव, संजय नामदेव, प्रकाश तिलोदिया, लकी, गोल्डी बेस, नारायण गोर, पप्पी कलोसिया, करण भदौरिया, मयंक कलोशिया, संजय काला, अभिषेक ओझा, मनीष सोनी, जमील, अभिषेक साहू, राहुल वर्मा पार्षद प्रतिनिधि, पक्कू मौज़ूद रहे।

