
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में 5 जनवरी से सभी जिलों में प्रारंभ होने वाली किसान जन जागरण यात्रा का नर्मदापुरम जिला किसान कांग्रेस द्वारा तवानगर से यात्रा का प्रारंभ हुआ। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने बताया कि यात्रा के प्रारंभ के प्रथम दिन किसानों को समृद्धि देने वाले तवा जलाशय पर पहुंचकर पूजन अर्चन कर शुरुआत की गई, तवानगर इंदिरा चौक पर नुक्कड़ सभा कर स्थानीय व किसानी समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष हेमू कश्यप, पूर्व सरपंच प्रदीप दुबे, वरिष्ठ नेता अजय शुक्ला, पूर्व पार्षद नरेश चौहान, तवानगर पूर्व सरपंच कौशल्या बाई, जीतू भूमरकर, आशीष मिश्रा, दिलीप, रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मालवीय, विजय मालवीय, आमीर पटेल, भरत चौरे, बाबई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत यादव मोनू, जनपद सदस्य विजय कावरे, भैरोसिंह, केसला युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमन गालर, सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी, सेवादल नगर अध्यक्ष, पार्षद दिलीप गोस्वामी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, अनुसूचित कांग्रेस विभाग जिला अध्यक्ष अजय अहिरवार, पूर्व सरपंच राकेश चंदेले, सफाई कामगार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अनूप गांचले, पूर्व जनपद सदस्य प्रहलाद आठनेरे, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष नेहा चावरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तारा बरकड़े,संतोष बामने की उपस्थिति रही। प्रथम दिन की यह जिला किसान कांग्रेस की किसान जन जागरण यात्रा तवानगर, चीचा, पिपरिया, जालीखेड़ा, केसला, सहेली, सुखतवा, डॉडीवाड़ा, साधपूरा पहुंच कर यात्रा का विश्राम प्रथम दिन का होगा।

