नर्मदापुरम / महिला बाल विकास विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से महिलाओं का एक माह का ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नर्मदापुरम में प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण कोर्स में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं महिला बाल विकास विभाग नर्मदापुरम द्धारा घरेलू हिंसा से पीड़ित एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं एवं युवतियों का चयन किया गया। सोमवार को इस प्रशिक्षण कोर्स में महिला बाल विकास विभाग नर्मदापुरम की सयुक्त संचालक श्रीमति तृप्ति त्रिपाठी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया तथा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर तथा स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारी दी, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक श्रीमती अर्चना शुक्ला ने अपने संबोधन में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से नियमित लेने हेतु समझाईश दी। वन स्टाप सेंटर प्रशासक प्रतिभा बाजपेयी ने महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टाप सेंटर की योजनाओं की जानकारी दी।आर सी टी समन्वयक श्रीमती खुशबू पराशर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षिका रजनी श्रीवास्तव, वन स्टाप सेंटर की केसवर्कर नेहा चण्डालिया, पूजा खरवार, आर से टी असिस्टेंट गौरव चौरे, हरीश चौरे उपस्थित रहे।

