



नर्मदापुरम / सोमवार को दोपहर 2:00 नेहरू पार्क के पास स्थित सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निवास के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर मोर्चा खोला। कैलाश विजयवर्गीय के मीडिया कर्मी को दिए गए बयान ‘घंटा’ के विरोध में प्रदर्शन किया। बता दें कि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दूषित पानी पीने से हुई मृत्यु के बाद बयान में मीडिया के सामने अशोभनीय भाषा घंटा का शब्द का प्रयोग किया था। प्रदर्शन के नियत समय के पहले ही पुलिस ने सांसद निवास के मुख्य द्वार के सामने वेरीकेट लगा दिए थे। कांग्रेसी हाथों में पोस्टर और कांग्रेस के झंडे और घंटा बजाते हुए सांसद निवास के मुख्य द्वार पर पहुंचे तो पुलिस से उनकी झड़प हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें वेरिकेट तोड़कर अंदर दाखिल नहीं होने दिया और कांग्रेसी मुख्य गेट के बाजू में दीवाल पर चढ़कर अंदर जाने लगे तो पुलिस ने वहां भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। कांग्रेसियों को पड़कर थाने ले गई।
