
इटारसी / शुक्रवार को नर्मदापुरम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के कुशल नेतृत्व एवं लगातार सक्रियता की वजह से नर्मदा पुरम जिले के अनेक गांवों में कांग्रेस मय माहौल नजर आया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के नेताओं ने पूरे जोश के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल का स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के आवाहन पर नर्मदापुरम जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के सम्मानीय कांग्रेस जनों द्वारा भारी संख्या में अपनी सहभागिता दर्ज कराई गई। इसके लिए कांग्रेस जनों का जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया आगे भी सहयोग निरंतर प्राप्त होने की आशा की और चारों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराएगा इसी आशा के साथ आप सभी का पुनः आभार व्यक्त करते हैं।

