
नर्मदापुरम / नर्मदांचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड से निपटने के लिए नगरपालिका द्वारा सात स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। साथ ही सोमवार अलसुबह से 24 घंटे अलाव जाए जाएंगे। साथ ही रैन बसेरों में परिक्रमावासियों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य प्रभारी उपयंत्री रीना गुप्ता ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लगातार नगर में अलाव जलाए जा रहे हैं। नगरपालिका द्वारा श्रद्धालुओं, परिक्रमावासियों और यात्रियों के लिए बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, सेठानीघाट, कोरीघाट, विवेकानंद घाट और अस्पताल के पास अलाव जलाए जा रहे हैं। प्रमुख स्थानों सेठानीघाट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड पर 24 घंटे अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं। नपाध्यक्ष नीतू यादव ने नागरिकों, यात्रियों और परिक्रमावासियों से कहा गया है कि नगरपालिका द्वारा आपके लिए रात्रि में रुकने के लिए सेठानी घाट और बस स्टेंड पर बने रैन बसेरा में नि:शुल्क इंतजाम किए गए हैं। साथ ही प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे अलाव जलाए जा रहे हैं। ठंड में किसी भी तरह से परेशान न हों।

