
नर्मदापुरम / आदिवासी नव वर्ष मिलन समारोह 2026 भव्य रूप से बांद्राभान में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि दर्शन सिंह चौधरी सांसद, श्रीमती माया नारोलिया राज्य सभा सांसद, विशेष अतिथि श्रीमती नीतू यादव, भूपेंद्र चौकसे, योगेंद्र राजपूत, महेंद्र यादव, रोहित गौर के द्वारा आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा, रानीदुर्गवती, टंट्या मामा, सावित्री बाई, बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर, शंकरशाह रघुनाथ शाह, भीमा कोरकू के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया। बड़ादेव की पूजा और आरती की गई एवं पौधरोपण और आदिवासी लोक गीत पर आदिवासी बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष शक्ति सिंह मरकाम द्वारा बताया गया कि मुख्य अतिथि दर्शन सिंह चौधरी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा नर्मदापुरम शहर में स्थापित करने की घोषणा की गई और श्रीमती माया नारोलिया राज्य सभा सांसद द्वारा प्रतिमा स्थापित में सहयोग प्रदान करने को कहा गया। श्रीमती नीतू यादव द्वारा आदिवासी समाज नेतृत्व की सराहना की गई एवं प्रतिमा स्थापित का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मनीषा मरकाम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में धनराज कुशराम, रेवाराम आहके, जगदीप नररे, राजू मंडले, दुली राम मीना, शिव चरण ककोड़िया, आकाश कुशराम, दुर्गेश सलाम, दीपक मरकाम, कन्हैया बोडाने, रविन्द्र मर्सकोले, किशन सललाम, हरपाल धुर्वे, अभिषेक परते, विष्णु परते, अभिषेक उईके, मनीष उईके, नीलेश सरयाम, विशाल प्रधान, जय प्रधान, पवन प्रधान, दिलीप धुर्वे, अखिलेश इवने, सुभाष उईके, दीपक उईके, जयपाल सोलंकी, श्यामराव पांसे, नलिन पटेल, आयोजक समस्त आदिवासी समाज नर्मदापुरम, आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन जिला नर्मदापुरम एवं अजाक्स समिति एस पी एम नर्मदापुरम रहा ।

