
नर्मदापुरम / नर्मदा आव्हान सेवा समिति नर्मदापुरम द्वारा आगामी 11 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जंयती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य मे अखिल भारतीय युवा काव्य महोत्सव का आयोजन इटारसी मे किया जा रहा है। आयोजक केप्टिन किशोर करैया ने बताया कि नर्मदांचल के वरिष्ठ कवि बृजकिशोर पटैल के मार्गदर्शन मे होने वाले काव्य महोत्सव मे सहभागिता हेतु नवोदित एंव स्थापित युवा कवि-कवयित्रियो को आमंत्रित किया गया है। जिनकी आयु 35 वर्ष या उससे कम है। युवा काव्य महोत्सव मे देश के विभिन्न प्रांतों के 50 युवा कवि सहभागिता कर रहे हैं। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंस राय ने बताया की उक्त आयोजन संस्कार मण्डापम इटारसी मे 11 जनवरी को जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयो, प्रशासनिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ साहित्यकारों की विशिष्ट उपस्थिति में किया जा रहा है। श्री करैया ने बताया कि काव्य पाठ उपरांत सभी युवा कवियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं युवा शब्द साधक से सम्मानित किया जायेगा।

