

नर्मदापुरम / रविवार दिनांक 04.01.2026 को केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम में आयोजित शिविर पीपुल्स डेंटल ऐकेडमी के विभाग / पब्लिक हैल्थ-डेन्टेस्ट्री एवं विभाग ओरल मेस्कोफेसियल सर्जरी के द्वारा केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम में परिरूद्ध बंदियो के दांतों से संबंधित समस्या होने के संबंध में शिविर का आयोजन किया गया, आयोजित शिविर मे डॉ. आदर्श राजपूत, डॉ. विकाश कुमार मिश्रा डॉ. सोमेश सिंह करन, डॉ. विनोद परमार, डॉ. प्रियल मोर, डॉ. अनामिका जुही, डॉ. मो. शकलीन हुसैन एवं अजय त्रिपाठी (कैम्प कोर्डिनेटर) उपस्थित रहे। केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम के बंदियों के दांतों से संबंधित बिमारीयों के बारे में बताया गया। साथ ही कुछ बंदियों के दांत भी निकाले गये। साथ ही जेल की महिला बंदियों के दांतो का परिक्षण एवं उपचार किया गया। दंत रोग चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा कुल 275 बंदियों का शिविर में परिक्षण किया गया। जिसमें से 42 पुरूष एवं 05 महिला बंदियों के दांत निकाले गये एवं दांतों की सफाई की गई एवं दातो में मसाला भरा गया। चिकित्सकों द्वारा बंदियों के दांतों की साफ-सफाई एवं रख-रखाव के बारे में बताया गया। आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान संतोष सोलंकी जेल अधीक्षक प्रहलाद सिह बरकडे, उप अधीक्षक हितेश बंडिया अष्टकोण अधिकारी, अर्पित चौधरी, सहायक अष्टकोण अधिकारी श्रीमती इंदुराज साहू (मेलनर्स) एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।

