


नर्मदापुरम / रविवार प्रातः से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आज सूर्य देव ने अपने दर्शन नहीं दिए। हवा भी चल रही थी, जिस वजह से शीतलहर का असर दिखाई दिया। शीतलहर की वजह से प्रातः नर्मदा नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। 14 जनवरी को संक्रांति मनाई जाती है। संक्रांति तक अभी इसी तरह का मौसम बना रहेगा और शीत लहर जारी रहेगी । संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। आज प्रातः गाड़ियों ओस से भीग गईं। शीत लहर का असर देखने को मिला, लोग आग जलाकर तापते नजर आए।

