
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम के फेफड़ताल निवासी तरण वंशीवार पिता ताराचंद वंशीवार 9 दिसंबर से लापता है। तरुण बेरसिया से आईटीआई कर रहा था और मामा के लड़के शुभम जाटव के साथ ग्राम बरखेड़ा याकूब में रहता था। तरुण की बहन ललिता बंसीवार ने बताया कि मैं भोपाल में रहकर एमबीए कर रही हूं। दिनांक 9 दिसंबर को तरुण आईटीआई कॉलेज जाने का कहकर घर से निकला वह अपने मामा के लड़के शुभम जाटव से बोल कर गया था कि मैं कॉलेज के बाद भोपाल में अपनी बहन ललिता के यहां जाऊंगा। शाम 4:00 तक वह भोपाल नहीं आया तो ललिता ने अपने मामा के लड़के को फोन लगाया तो उसने कहा कि तरुण तो यहां से सुबह 9:30 बजे ही कॉलेज के लिए निकल गया। तब ललिता ने आई टी आई कॉलेज में संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि कॉलेज से तरुण दोपहर 1:30 बजे चला गया था। जब तरुण भोपाल घर पर नहीं आया तो उसकी बड़ी बहन ललिता बंसीवार ने थाना बैरसिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस जांच में जुटी है। लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। ललिता ने बताया कि हम दो भाई और दो बहन हैं और तरुण तीसरे नंबर का भाई है। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने का पूरा परिवार चिंतित है।

