
नर्मदापुरम / ग्राम रायपुर में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर शनिवार को सायं 3:00 बजे से माता मंदिर, माली मोहल्ला, रायपुर में भव्य जन्मोत्सव समारोह का आयोजन अजय सैनी “अध्यक्ष संयुक्त माली सैनी सामाजिक कल्याण समिति” के मुख्य आथित्य में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी कोमल सैनी माता सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सैनी ने अपने उध्बोधन में समाज को संगठित करने एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया एवं सामाजिक उत्थान की बात की। माली सैनी समाज के सचिव बृज मोहन सैनी ने माता सावित्री बाई फुले की जयंती पर नमन करते हुए सावित्री बाई द्वारा शुरू किए गए बालिका शिक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया, एवं सभी सामाजिक बंधुओं से बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देने अपील की। कार्यक्रम के अंतर्गत विचार गोष्ठी, पुष्पांजलि अर्पण एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्षगोविंदा सैनी एवं आभार कोषाध्यक्ष राजेश सैनी ने माना।
कार्यक्रम में सूरज तिवारी, राम मोहन सैनी, राम किशोर सैनी, सत्यनारायण सैनी, प्रदीप सैनी, रमेश सैनी, राम चन्द्र सैनी, मुकेश सैनी, राजकुमार सैनी, वीरेंद्र सैनी, राम सेवक सैनी, कमलेश सैनी, बंटी सैनी, गया प्रसाद सैनी, जय प्रकाश सैनी, अभिषेक सैनी, महेश सैनी, राजेन्द्र राजू सैनी, अक्षय सैनी, शिवम सैनी एवं काब्य सैनी उपस्थित रहे।

