
नर्मदापुरम / पौष माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व बताया गया है, स्नान के बाद दीप दान एवं अन्न दान का महत्व है, इससे मोक्ष और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। इस पूर्णिमा पर भगवान विष्णु लक्ष्मी की आराधना का विशेष महत्व है, इससे उपलक्ष्य में मां नर्मदा भोग सेवा समिति ने स्थानीय सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर बाहर से स्नान करने आए श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी का वितरण किया। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोगी समिति के संरक्षक हंस राय, अध्यक्ष विवेक चौकसे, पं. लवलेश शर्मा, राजेश खत्री, चिंटू राठौर, प्रकाश गुप्ता, योगेश राठौर, अतुल चौकसे, रितेश शर्मा, पूनी भरद्वाज, साजन हेमनानी, डॉ. शुभम दुबे, श्यामु नायक, विनय यादव, मधुर शिवहरे, गौतम पटवा, सौरभ पटवा, अर्जुन ठाकुर, सौरभ तिवारी, राम कुमार, गौरव पटवा, राजा कहार, जय सिंह यादव, हितेश मनवरे, दीपक साहू, भुवनेश मेश्कर, पंकज रैकवार, अतुल मालवीय, अनमोल चौकसे, पं. पीयूष दुबे, आलोक रावत, यश तिवारी आदि सहयोगी रहे। यह कार्यक्रम प्रत्येक पूर्णिमा एवं अमावस्या पर एवं विशेष पर्वों पर निरंतर चार वर्षो से किया जा रहा है।

