दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम (श्री श्री गुरुकुल) में गुरुदेव के जीवन, दर्शन एवं कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुदेव के आध्यात्मिक संदेश, मानव कल्याण के प्रति उनके समर्पण तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।

