दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाकौशल प्रांत के प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी के निवास स्थान पर जाकर उनके पिता दादा असीम बनर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात की। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दादा असीम बनर्जी का पिछले दिनों निधन हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र और संघ परिवार में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना स्थित उनके गृह आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प चक्र अर्पित किए और ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों, विशेषकर प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा दादा असीम बनर्जी का जाना न केवल बनर्जी परिवार के लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रशासनिक अधिकारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई पदाधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ शोक व्यक्त करने बनर्जी बैजनाथ निवास पहुंचे।

