दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर के केंद्रीय जेल में एक महिला प्रहरी को एक युवक द्वारा अभद्रता और धमकाने का मामला सामने आया है । इसको लेकर पुलिस ने धारा 132 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि केंद्रीय जेल के मुलाकात कक्ष अ में महिला प्रहरी ड्यूटी पर थीं। सूरज नामक युवक केंद्रीय जेल किसी कैदी से मुलाकात करने पहुंचा था, जब महिला प्रहरी ने उनसे पता, दस्तावेज पूछे तो सूरज भड़क गया और उनसे अभद्रता की और उन्हें धमकी तक दे डाली। पुलिस ने फरियादी संतोष सिंह घोड़गे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का केस दर्ज कर लिया है । बताया जाता है कि सूरज एक आदतन अपराधी है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
